दुनिया का सबसे अच्छा भोजन कौन सा है ? Best food in the world?

आज के इस विडियो में हम जानने की कोशिश करते हैं की दुनिया का सबसे अच्छा भोजन कौन सा है ?

रोज मर्रा के जीवन में हम बहुत सारे तरह का भोजन खाते हैं लेकिन उसमे से सबसे अच्छा भोजन कौन सा है? जो ना सिर्फ स्वास्थ्यप्रद एवं स्वादिष्ठ है बल्कि लम्बी स्वस्थ्य आयू देता है और भयावह बीमारियों से दूर रखता है|

हमारे लिए दुनिया का सबसे अच्छा भोजन वह भोजन है, जो स्वास्थ्य के लिए तो अच्छा हो ही साथ ही स्वादिष्ठ भी हो । इस तरह के भोजन का पता लगाने के लिए, हमें मानव उत्त्पत्ति के दिनों में वापस जाना होगा, यह देखने के लिए कि उस समय प्रकृति ने मनुष्यों के लिए क्या क्या रचनाएं की थी?  पृथ्वी के सभी मौसमों में अलग अलग स्थानों पर, मनुष्यों को भोजन के रूप में विभिन्न प्रकार के पौधे-वनस्पति और जानवर भोजन के विकल्प के रूप मे मिलते थे। लेकिन, विषम मौसम जैसे कि रेगिस्तान या अंटार्कटिक में, केवल पशु ही भोजन के रूप में उपलब्ध होते थे। तब उन परिस्थितियो के अनुसार, मनुष्यों को जो कुछ भी उपलब्ध होता था, वे उन्हें खा लेते थे।

आप इस बात से सहमत होंगे कि मानव के अलावा कोई अन्य जानवर इस ग्रह पर अपना भोजन नहीं बनाते है, जो यह दर्शाता है – जीवित जीवों को प्रकृति ने कच्चा भोजन खाने के लिए डिज़ाइन किया है। इस बिंदु को स्पष्ट करने के लिए, यदि आप चिंपांजी के साथ मानव DNA की तुलना करते हैं, तो आप पायेंगे की दोनों में 95 प्रतिशत से ज़्यादा की समानता है, जी हाँ आपने एकदम सही अनुमान लगाया कि चिम्पैंजी का पसंदीदा भोजन कच्चे फल और पत्तियां है । अब, चलिये हम मानव के रचना स्वभाव का मूल्यांकन करते हैं, यह देखने के लिए कि क्या मनुष्य को भी कच्चा भोजन खाने के लिए डिज़ाइन किया गया है? आइए अब हम एक प्रयोग करते है, यदि आप एक कमरे में बंद हैं जिसमे एक तरफ ताजा कच्ची सब्जियों और फलों को रखा गया है, और वहीं दूसरी तरफ़ हाल ही में कटे जानवरों के मांस को रखा गया हैं, तो आप क्या चुनेंगे?  आपने फिर से सही अनुमान लगाया है, बिना किसी दूसरे विचार के आप ताजा कच्ची सब्जियों और फलो को ही चुनेंगे ।

कच्चे फल और सब्जियाँ मनुष्य को आकर्षित करती हैं। लेकिन निश्चित रूप से, जब सब्जियों और फलों नहीं उपलब्ध होंगे, तो आपके पास पशु उत्पाद खाने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं होगा, जो की जीवित रहने के लिये जरूरी है भले ही उस भोजन को खाने की आंतरिक इच्छा न हो। स्वाद के पैमाने पर भी यह स्थापित हो चुका है कि मनुष्य फल की ओर आकर्षित होता है, ओर उसके बाद सब्जियों की ओर।

आइए हम इस प्रश्न पर ध्यान दें: – कि दुनिया का सबसे अच्छा भोजन कौन सा है? चिकित्सा अनुसंधान के इतिहास में, कई बड़े पैमाने पर बड़े अध्ययन किए गए हैं, जो मोटे तौर पर भोजन को निम्न भागो मे वर्गीकृत करते हैं

 

 

Food from plants

Red meat

Poultry (Chicken) Fish

Milk & Egg

Vegans (total vegetarians) Ö X X X X
Lacto-ovo-vegetarians Ö X X X Ö
Pesco-vegetarians Ö X X Ö Ö
Semi-vegetarians Ö Ö Ö Ö Ö
less than once a week
Non-vegetarians Ö Ö Ö Ö Ö
more than once a week

 

सभी अध्ययनों में वीगन भोजन को सबसे स्वास्थ्यप्रद पाया गया वे ऐसे लोग हैं जो केवल पेड़ पौधे पर आधारित भोजन खाते हैं। कोई मांस, पोल्ट्री, मछली, दूध और दूध से बनी चीजें, अंडा नहीं खाते| इससे बाद कम स्वास्थ्यप्रद हैं लैक्टो-ओवो-शाकाहारी जो पेड़ पौधे पर आधारित भोजन खाते हैं। कोई मांस, पोल्ट्री, मछली नहीं खाते, लेकिन दूध और दूध से बनी चीजें, अंडे खाते हैं| फिर आते हैं पेसको-शाकाहारी जो पेड़ पौधे पर आधारित भोजन खाते हैं। कोई मांस, पोल्ट्री नहीं खाते, लेकिन मछली, दूध और दूध से बनी चीजें, अंडे खाते हैं| उसके बाद आते हैं अर्ध-शाकाहारी जो पेड़ पौधे पर आधारित भोजन खाते हैं। लेकिन हफ्ते में एक बार से कम मांस, पोल्ट्री, मछली खाते हैं, दूध और दूध से बनी चीजें, अंडे तो खाते ही हैं|

मांसाहारी जो पेड़ पौधे पर आधारित भोजन खाते हैं। लेकिन हफ्ते में एक बार से ज्यादा मांस, पोल्ट्री, मछली खाते हैं, दूध और दूध से बनी चीजें, अंडे तो खाते ही हैं|

इसलिए हम यहाँ निष्कर्ष निकाल सकते हैं, की शाकाहारी भोजन जिसमे दूध और दूध से बनी चीजें शामिल नहीं है स्वास्थ्यप्रद है और मांसाहारी भोजन स्वास्थ्यप्रद नहीं है।

कुछ अध्ययनों में यह पाया गया कि पशु उत्पादों के उपयोग से बीमारी होती है, और आहार में पशु उत्पाद को बंद करने से शरीर ठीक हो जाता है।

तो, यह संदेह से परे एवम स्थापित है कि शाकाहारी भोजन स्वाद-वार और स्वास्थ्य-वार दोनों का सबसे अच्छा स्रोत है। तो, अगर आप खांसी जुकाम एलर्जी से लेकर मधुमेह, थायराइड विकार, मोटापा, उच्च रक्तचाप, कैंसर, ऑटो-इम्यून रोग या मल्टीपल स्केलेरोसिस जैसी किसी भी बीमारी को ठीक करना चाहते हैं, तो इन सभी को पूर्ण शाकाहारी आहार से ठीक किया जा सकता है।

वीगन भोजन किसी भी रोग को ठीक करने की क्षमता रखता है | असंख्य उदाहरणों में से एक उदाहरण है पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन जी का, जो दिल का दौरा पड़ने के बाद शाकाहारी भोजन के समर्थक बन गए और उनकी  दिल की बीमारी ठीक हो गई | https://www.youtube.com/watch?v=Gv9BGE0yADY

तो दोस्तों, अगर आपके पास कोई अन्य विचार है या आप किसी भी प्रकार के आहार से लाभान्वित हुए हैं, तो कृपया नीचे कमेंट करें और दुनिया को जानने क मौका दें।

Facebook Comments

Related Posts

leave your comment